loading...

Friday, July 28, 2017

अमरुद दे सकती है इतने फायदे जिसे जानकर आपके होश उर जाएंगे।

अमरुद के बेमिशाल फायदा। 
अमरुद एक ठंडा फल जो सर्दियों के मौसम में बाज़ार में अनेको मात्रा में देखने को मिलता है।  क्या आप जानते हैं कि डेलिशियस अमरूद आपकी हेल्थ और ब्यूटी के लिए बहुत फायदेमंद फल है।
अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल है।  हल्के हरे रंग का अमरूद खाने में मीठा होता है।  इसके अंदर सौकड़ों संख्या में छोटे-छोटे बीज होते हैं।  अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है।  लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं।  पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है।अगर अमरूद को सुपर फ्रूट कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं।  साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है।  अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं।
इसमें विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो आपकी बॉडी को न्यूट्रीएंट्स एबजार्ब करने में हैल्प करते हैं।
दिल का साथी अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल और मांसपेशियों को दुरुस्‍त रखकर उन्‍हें कई बीमारियों से बचाता है।

इसके अलावा भी इसके कई सरे फायदे है। :-

अमरूद की तासीर ठंडी होती है. ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है।
अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है।
आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होगा।
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।  इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।
अमरूद में रिच फाइबर कंटेंट और लो ग्लायसेमिक इंडेक्स होने के कारण ये डायबिटीज से बचाता है। लो ग्लायसेमिक इंडेक्स अचानक शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है, वहीं फाइबर्स के कारण शुगर अच्छे से रेगुलेट होती रहती है।
अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।
अमरूद प्रोटीन, विटामिन और फाइबर इनटेक से समझौता किए बगैर आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। अमरूद खाने के बाद पेट भी भर जाता है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है। कच्चे अमरूद में केला, एप्पल, ऑरेंज और ग्रेप जैसे दूसरे फलों के मुकाबले काफी कम शुगर होती है
अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है।
अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।
अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा। 

No comments:

Post a Comment

disable copy past.