loading...

Tuesday, November 21, 2017

The perfect home remedy for making teeth bright.--दांत को चमकीला बनाने का अचूक घरेलु उपाए।






आज हम इस पोस्ट में दांत को कैसे चमकीला बनाया जाए, के बारे में बलाउँगा। दांत चमकाने के लिए वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन इनसे दांतों को फायदा मिलने के बजाय नुकसान पहुंचने के चांस ज्यादा रहते हैं। जिस तरह से प्राकृतिक उत्पाद आपके दांतों को साफ और मजबूत बना सकते हैं उस तरह कोई और प्रोडक्ट नहीं कर सकते हैं। हमारे दांत कई तरह से खराब हो जाते है जैसे:- दांत पीला हो जाना, दांतो में कीड़ा लग जाना, दांत नाजुक हो जाना आदि। 

loading...


किसी को अपने ओर आकर्षित करने के लिए हमारे दांत मोतियों जैसे चमकती और मुस्कान की जरूरत पड़ती है। लेकिन मौजूदा समय में अधिकतर लोग पीले दांतों की समस्या से घिरे हुए हैं। दांतों में पीलापन आने के कई कारण हो सकते हैं। कई लोग रोजाना दातुन नहीं करते हैं, और कई लोग तो दूषित खाने का सेवन करते है, तो कई लोग गुटखा खाकर अपने दांतो को खराब कर लेते है। इन सभी चीजों का गलत इस्तेमाल करने से हमारे दांतो में पीलापन आ जाता है। इसके अलावा पानी में मौजूद कैमिकल्स से भी हमारे दांतो में पीलापन आने लगता है। इसके अलावा भी कई सरे ऐसे कारण है जिससे हमारे दांत खराब होने लगते है और धीरे-धीरे कमजोर होते जाते है। 

तो आइए हम जानते है की हम अपने दांतो को किस प्रकार से पीलापन दूर करे या हम अपने दांतो तो किस प्रकार चमकीला बनाए। 
  


दांतों को साफ और मोतियों जैसा सफेद बनाने के लिए नमक का इस्तेमाल हमारी संस्कृति में बहुत पहले से चली आ रहा है। नमक में भारी मात्रा में सोडियम और क्लोराइड होता है, जो दांतों का पीलापन कम करने में मदद करता है। दांत साफ करते वक्त आप ब्रश में पेस्ट के साथ थोड़ा सा नमक डालकर इसका प्रयोग करे। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके दांत साफ होते चले जाएंगे।  लेकिन ध्यान रहे नमक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।
दूध तथा दूध से बने उत्पाद जैसे दही,छाछ आदि हमारे दांतों से बहुत जल्द पीलापन दूर कर देता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में भारी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों के लिए बहुत जरूरी है। जिन लोगों को पीले दांतों की शिकायत होती है, उन्हें चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय और कॉफी हमारे दांतो को काफी नुक्सान पहुँचता है। 





निम्बू का इस्तेमाल भी आप दांतो को साफ करने के लिए कर सकते है।  निम्बू हमारे दांतो के बैक्टीरिया को मरने में मदद करता है तथा यह हमारे दांतो को मजबूत बनता है। खाना खाने के बाद नींबू से दांत साफ करने से भी लाभ मिलता है। यदि आप रोजाना रात में खाने के बाद एक नींबू का रस निकालकर उसमें सामान मात्रा में पानी मिलाकर खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करते है तो रोजाना ऐसा करने से दांतों का पीलापन और सांसों की दुर्गंध दूर हो जाती है। अगर आप ऐसा रोज नहीं कर सकते हैं तो सप्ताह में एक बार जरूर करें।


loading...

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ही कारगार उपाय  है। जिस तरह हम दांत साफ करते वक्त नमक का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी करना है। यानि कि दातुन करते वक्त अपने ब्रश में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें और अब धीरे-धीरे अपने दांत साफ करें। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपके दांतों पर जमी पीली परत धीरे-धीरे साफ हो रही है। 


आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। कमेंट में अपना राय जरूर दे। और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 






Monday, November 20, 2017

Honey becomes poison, never eat honey from these methods.--शहद बन जाता है जहर, इन तरीको से कभी ना करे शहद का सेवन ।




हम सभी जानते है की शहद में काफी गुण पाए जाते हैं। यहाँ तक कि शहद को एक औषधी भी कहा जाता है। 
शहद का सेवन करने से कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन जिस प्रकार सभी चीजों के कुछ फायदे और नुक्सान होते है ठिक उसी प्रकार शहद के भी कुछ नुक्सान होते है।  अगर फायदे की बात की जाए तो आप लोगो में से बहुत सारे लोग जानते होंगे लेकिन नुक्सान बहुत ही कम लोग जानते होंगे। और आपको ये भी जानना जरूरी है कि अगर शहद का सही तरीके से सेवन ना किया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। आयुर्वेद में यह बताया गया है कि शहद को किन चीजों के साथ खाएं और किन चीजों साथ नहीं। 



तो आइए हम जानते हैं की शहद को किन-किन चीजों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। 


अगर आपको ऐसा लगता है कि सर्दी-जुकाम होने पर अगर चाय के साथ शहद का सेवन किया जाए तो बहुत फायदेमंद होगा। तो आपको बता दें कि ऐसा कभी भूलकर भी ना करें। चाय या कॉफी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से ये बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ा देता है। जिसके चलते शरीर में घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।
हालांकि शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने की ही सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा गर्म के साथ लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद लेने से बॉडी में गर्मी पैदा होती है। जिसके चलते पेट खराब और अन्य रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन जहर के समान माना जाता है। शहद की तासीर गर्म होती है। अगर इसे गर्म खाने के साथ खाते हैं तो दस्त यानि कि लूज मोशन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का डर बना रहता है।
शहद और मूली आपस में एक दूसरे के विरोधी हैं। शहद के साथ मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।


आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। कमेंट में अपना राय जरूर दे। और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 





Donate For Children Who Suffer from Cancer

यदि आप कैंसर से पीड़ित असहाय बच्चों के लिए दान करना चाहते है तो नीचे दिए गए डोनेट बटन पर क्लिक करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करें।  दान करने वाले लोगों की लिस्ट हमारी साइट पर पब्लिश की जायगी :-







BY:- V.K RAJ.

disable copy past.