loading...

Friday, July 28, 2017

दंग करने वाले खरबूज के फायदे।

दंग करने वाले खरबूज के फायदे। 
गर्मियों में तरबूजे की तरह खरबूजे हर तरफ दिखाई देते है। स्वाद, ठंडक और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे में 95 फीसदी मिनरल्स होता है। देश के कुछ राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश की रेतीली भूमि में खरबूजे की खेती अधिक होती है।खरबूजे आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हमेशा तरोताजा रखता है। जलवायु और भूमि के कारण खरबूजों के रंग, आकार और स्वाद में परिवर्तन हो सकता है। खरबूजे की कई किस्में बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार खरबूजा न केवल विटामिन का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो ह्र्दय और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है।
विटामिन A और बीटा कैरोटीन से युक्त खरबूजा, आँखों की रौशनी को घटने से रोकता है, आँखों को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद होने से रोकता है।
खरबूजे को डायबिटीज में भी फायदेमंद पाया गया है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर डायबिटीज के स्तर को सामान्य बनाता है।
खरबूजा, यूटीआई में भी फायदेमंद होता है। यहाँ तक कि यूरिनरी ट्रैक्ट जैसी समस्या में, इसे खाने की सलाह भी दी जाती है। यूरिनरी इंफेकशन के अलावा, यह ब्लैडर इंफेकशन (मूत्राशय संक्रमण) में भी फायदेमंद होता है।
खरबूजे का सेवन उन लोगों के लिए भी बेहतर होता हैं, जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है।
खरबूजा गुर्दे की पथरी समेत गुर्दे में होने वाली अनेकों समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। खरबूजे के रस, जिसे ऑक्सीकिन कहा जाता है, को गुर्दों की समस्याओं और पथरी में फायदेमंद पाया गया है। यह किडनी की सफाई कर उससे विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
यह हमारे शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाता है। खरबूजे में निहित विटामिन C शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे रोगों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती प्रदान करता है। साथ ही इससे सफ़ेद रक्त कणिकाओं का निर्माण भी होता है और सफ़ेद रक्त कणिकाएं शरीर को संक्रमण के प्रभाव से बचाती हैं। और तो और यह शरीर में कैंसर को पनपने से भी रोकता है।

इसके अलावा भी इसके कई सरे गुण है।

खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।
कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता  है।
खरबूजे में पाये जाने वाले डाइटरी फाइबर्स रोगी को कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं।
प्रोटीन की अधिकता के कारण यह हड्डियों, बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है।
खरबूजा गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें निहित फोलेट शरीर से अधिक मात्रा में सोडियम को बाहर जाने से रोकता है।
शरीर में पानी कमी होने से बचाता है और हाड्रेट रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी बहुतायत में होता है, और यही पानी शरीर को अधिक गर्मी से राहत देकर उसे ठंडक और ताजगी प्रदान करता है।
खरबूजा तनाव रोधी का भी कार्य करता है।
खरबूजे के कुछ टुकड़ों को पानी के साथ उबालकर उससे कुल्ला करने से दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
खरबूजा खाने से शरीर में ऑक्सीजन का बहाव तेज होता हैं और इससे मस्तिष्क को कार्य करने और तनाव से लड़ने की भरपूर क्षमता मिलती है।

किसे नहीं खाना चहिए :-
हैजे के प्रकोप में खरबूजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
कफ विकृति के रोगियों को भी खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
खरबूजा सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट खरबूजा खाने से उदर में पित्त विकारों की उत्पत्ति होती है।
खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। पानी पीने से वमन और हैजे की आशंका रहती है।     अस्थमा रोगियों, शरीर में शोथ, आमवात से पीड़ित स्त्री-पुरूषों को भी खरबूजा हानि पहुंचाता है।
अधिक खांसी और जुकाम से पीड़ित रहने वालों को खरबूजे का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए

No comments:

Post a Comment

disable copy past.