loading...

Friday, July 28, 2017

प्याज के अनोखे फायदे।

प्याज के अनोखे फायदे। 
प्याज का उपयोग लगभग हर भारत के रसोईयो  में किया जाता है। भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है।  हो सकता है आपको इसकी गंध पसंद न हो, लेकिन इसके  गुण जानकर आप भी इसका उपयोग करना प्रारंभ कर देंगे।  प्याज में विटामिन सी, लोहा, गंधक, तांबे आदि पाए जाते हैं। 
आइए जानते हैं कि प्याज के क्या-क्या लाभ हैं और इसका उपयोग किस-किस तरह से किया जाता है। 
प्याज के फायदे एवं उपयोग:-
प्याज के रस में शहद मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में कमी आती है। 
डायबिटीज के रोगी को हर दिन प्याज खाना चाहिए। 
अगर आपको दांतों से सम्बन्धित कोई समस्या है या पायरिया की शिकायत है, तो प्याज के टुकड़ों को गर्म कीजिए और दांतों के नीचे दबाकर मुंह बंद कर लीजिए।  इस प्रकार 10-15 मिनट में आपके मुंह में लार इकट्ठी हो जाएगी। उसे मुंह में चारों ओर घुमाइए फिर निकाल कर  फेंक दीजिए। दिन में 4-5 बार 10 दिनो तक ऐसा करें, पायरिया खत्म हो जाएगा। 
अगर आपके बाल गिर रहे हों, तो बालों में प्याज का रस लगाना चाहिए।  प्याज का लेप बाल में लगाने से बाल उगने शुरू हो जाते हैं.
प्याज के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद रहेगा।  प्याज के रस की ही तरह नारियल तेल के इस्तेमाल से भी बाल जल्दी बढ़ते हैं।  हल्के गर्म नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं।  इससे बाल तो जल्दी बढ़ेंगे ही साथ ही बालों में चमक भी आएगी।
बियर के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाना भी काफी फायदेमंद है. सबसे पहले बालों को किसी अच्छे बियर शैंपू से धो लें और उसके बाद बालों में प्याज के रस से मसाज करें. इस उपाय से बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी।  साथ ही बालों में चमक भी बनी रहेगी। 
आधा कप सफेद प्याज के रस में गुड़ और पिसी हल्दी मिलाकर सुबह-शाम पीने से पीलिया में फायदा होता है। छोटे प्याज को छीलकर चौकोर काटकर नींबू के रस में भींगा दें, ऊपर से नमक काली मिर्च डाल दें, फिर इसे लें, इससे पीलिया ठीक हो जाता है। 
हैजा हो जाने पर एक प्याला सोडा पानी में एक प्याला प्याज का रस, एक निम्बू का रस, नमक, काली मिर्च और थोड़ा अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है। 
प्याज के रस को पानी में उबालकर पीने से पेशाब संबंधित समस्या खत्म हो जाती है।  अगर पेशाब आना बंद हो जाए तो प्याज 2 चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें।  इसे गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब की समस्या दूर हो जाती है। 
प्याज से दिल की धमनियों में खून के थक्के नहीं जमते हैं, यह दिल की सुरक्षा करता है। 
प्याज खून को गाढ़ा बनाता है और उसे पतला होने से रोकता है। 
कुत्ता काट लेने पर, काटे हुए स्थान पर प्याज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर लगाने से विष का प्रभाव कम हो जाता है। 
एक किलो प्याज के रस में आधा किलो उड़द की काली दाल मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें। इसे सुखाकर एक किलो प्याज के रस में मिलाकर फिर से पीस लें। इस पेस्ट को दस ग्राम मात्रा में लेकर भैंस के दूध में पकाएं और शक्कर डाल कर पी जाएं। इस योग का सेवन तीस दिन तक नियमित सुबह-शाम सेवन करने से कमजोरी दूर होती है और कामेच्छा में बढ़ोतरी होती है। 
मिर्गी, हिस्टीरिया और पाण्डुरोग में भी प्याज फायदेमंद है।
कब्ज की समस्या होने पर भोजन के साथ रोज एक कच्चा प्याज खाएँ 
प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने आप कटकर यूरीन के रास्ते से बाहर निकल जाती है। 
प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। 
प्याज पेट, ब्रेस्ट, और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। 
नियमित प्याज खाने से सेक्स क्षमता बढ़ती है. पुरुषों के लिए प्याज सेक्स पावर बढ़ाने का सबसे आसान उपाय है
प्याज का रस कनपटी और छाती में लगाने से लू नहीं लगती है। 
भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है। 
कान में दर्द या कान बहने की समस्या होने पर प्याज के रस को हल्का गर्म करके कान में डालने से आराम मिलता है। सरसों के तेल और प्याज के रस को मिलाकर मालिश करने से गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।




प्याज का तेल ख़रीदने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  KAZIMA Onion Essential Oil (15ML) 100% Pure Natural & Undiluted Oil

प्याज से बने हुए टैब्लेट्स के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें AYUWAY HERBAL ONION CAPSULES

No comments:

Post a Comment

disable copy past.