loading...

Monday, November 20, 2017

Honey becomes poison, never eat honey from these methods.--शहद बन जाता है जहर, इन तरीको से कभी ना करे शहद का सेवन ।




हम सभी जानते है की शहद में काफी गुण पाए जाते हैं। यहाँ तक कि शहद को एक औषधी भी कहा जाता है। 
शहद का सेवन करने से कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन जिस प्रकार सभी चीजों के कुछ फायदे और नुक्सान होते है ठिक उसी प्रकार शहद के भी कुछ नुक्सान होते है।  अगर फायदे की बात की जाए तो आप लोगो में से बहुत सारे लोग जानते होंगे लेकिन नुक्सान बहुत ही कम लोग जानते होंगे। और आपको ये भी जानना जरूरी है कि अगर शहद का सही तरीके से सेवन ना किया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। आयुर्वेद में यह बताया गया है कि शहद को किन चीजों के साथ खाएं और किन चीजों साथ नहीं। 



तो आइए हम जानते हैं की शहद को किन-किन चीजों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। 


अगर आपको ऐसा लगता है कि सर्दी-जुकाम होने पर अगर चाय के साथ शहद का सेवन किया जाए तो बहुत फायदेमंद होगा। तो आपको बता दें कि ऐसा कभी भूलकर भी ना करें। चाय या कॉफी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से ये बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ा देता है। जिसके चलते शरीर में घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।
हालांकि शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने की ही सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा गर्म के साथ लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद लेने से बॉडी में गर्मी पैदा होती है। जिसके चलते पेट खराब और अन्य रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन जहर के समान माना जाता है। शहद की तासीर गर्म होती है। अगर इसे गर्म खाने के साथ खाते हैं तो दस्त यानि कि लूज मोशन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का डर बना रहता है।
शहद और मूली आपस में एक दूसरे के विरोधी हैं। शहद के साथ मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।


आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। कमेंट में अपना राय जरूर दे। और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 





No comments:

Post a Comment

disable copy past.