loading...

Friday, July 28, 2017

दंग रह जाएँगे दही के फायदे सुनकर।

 दंग रह जाएँगे दही के फायदे सुनकर। 
कहा जाता है शुभ काम की शुरुआत दही खाकर करना चाहिए। दही खाकर किया गया काम में सफलता मिलती है। दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
दूध से बनने वाले दही का उपयोग खाने में हजारों सालों से हो रहा है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में 18 गुणा ज्यादा होती है।
इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है।
दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है। तब उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।
भारत में ढेर सरे वयंजन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है जैसे कबाब, आलू टिकिया, पकोडे, गट्टा कड़ी और ना जाने कितने वयंजन बनाए जाते है।  इनके अलावा दही से राबड़ी, छाछ (बटर मिल्क), लस्सी आदि हेल्ती ड्रिंक्स भी तैयार किए जाते हैं।  भारत में अधिकतर लोग दही के बिना अपना खाना भी नही खाते।
दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।
बालों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए दही या छाछ से बालों को धोने से फायदा होता है। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए।कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है।

इसके अलावा भी दही के कई सारे फायदे है।

रोजाना दही खाने से इम्यून सिस्टम स्वस्थ और स्ट्रॉंग बनता है।
 नियमित दही खाते हैं उनके शुगर लेवल कंट्रोल में रहते हैं।
दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।
जो लोग नियमित रूप से दही कहते है, उसे ब्लड सुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करता है।
जो लोग नियमित दही का सेवन करते हैं वो लंबे समय तक जीते हैं।दही एक सूपर फ़ूड है जो की आपके इम्यून सिस्टम के अलावा आपकी बॉडी के लगभग हर फंक्शन को सुचारू रूप से चलने में  मदद करता है जिससे आप बिमारियों से बचे रहते हैं और आपकी उम्र भी लंबी हो जाती है।
दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।
रात में नींद न आने की परेशानी से निपटने के लिए दही और छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।
हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।
दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।
दही और बेसन के मिश्रण से मालिश करें। कुछ देर बाद नहा लें। पसीने की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
दही को सूपर फ़ूड भी कहा जाता है और इसके स्वस्थ लाभ के कारण पूरी दुनिया के लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं| दही में पाचन को अच्छा करने वाले गुड बॅक्टीरिया तो पाए ही जाते हैं साथ ही इसमे उच्च क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है।  इसलिए ये वजन कम करने में भी मदद करता है। तो देर किस बात की दोस्तों अगर आप दही नहीं कहते है तो अभी से खाना प्रारंभ कर दीजिये।

No comments:

Post a Comment

disable copy past.